फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ईद पर ट्रेनों में बुकिंग फुल, वापसी में भी राह होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ईद पर त्योहार मनाने के लिए घर आने-जाने वाले लोगों को ट्रेन में सीट न मिलने पर सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इन दिनों ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। पद्मावत और कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में तो वेटिंग 200 पार पहुंच गई है। वापसी में भी सीट नहीं मिल पाने पर राह मुश्किल होगी।
विज्ञापन


ईद के चांद का दीदार होने के बाद 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अन्य जिलों में व्यापार या अन्य काम करने वाले लोग ईद पर अपने घर त्योहार मनाएंगे। इसके लिए लंबी दूरी तय करने के लिए अधिकतर लोग टे्रन का सहारा लेते हैं। सफर में कोई परेशानी न हो इसके लिए सीट आरक्षित करा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग सीटों का आरक्षण नहीं करा पाते हैं और त्योहार करीब आने पर सीट आरक्षित कराने का प्लान बनाते हैं।

ट्रेनों में इन दिनों घर लौटने के लिए सीट आरक्षित कराने वाले लोगों को राहत नहीं मिल सकेगी। क्योंकि हापुड़ से गुजरने वाली कांशी विश्वनाथ, मसूरी एक्सप्रेस, अवध असम, लखनऊ मेल, सहित अधिकतर ट्रेनों में इन दिनों काफी लंबी वेटिंग चल रही है। जिन लोगों ने पहले ही आरक्षण करा लिया था, उनका सफर आसान रहेगा। अगले एक माह तक इन ट्रेनों में सीट खाली नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


ईद पर घर लौटने वाले लोगों को ऐसे में सीट पाने के लिए परेशान होना पड़ेगा या फिर जनरल कोच में धक्के खाने पड़ेंगे। अपने मंजिल तक पहुंचने के लोगों को अन्य संसाधनों का प्रयोग कर अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ईद पर पर्व मनाने के लिए अधिकतर लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में कुछ लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया है, जिसकी वजह से वेटिंग लिस्ट काफी लंबी चल रही है।
विज्ञापन


-

ट्रेन स्लीपर थर्ड एसी

पदमावत एक्सप्रेस 232 44

लखनऊ मेल 99 26

अयोध्या एक्सप्रेस 94 32

कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 249 45

नौचंदी एक्सप्रेस 49 14

सद्भावना एक्सप्रेस 123 23

अवध असम एक्सप्रेस 150 20

रानीखेत एक्सप्रेस 67 36

मसूरी एक्सप्रेस 93 12

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें