फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ के तीन कांवड़ियों को बिजनौर में बोलेरो ने रौंदा

Mon, 01 Aug 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
तीन कांवड़ियों को बिजनौर में बोलेरो ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ लेकर लौट रहे गढ़ क्षेत्र के तीन कांवड़ियों को जिला बिजनौर में एक बेलगाम बोलेरो ने रौंद दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को मेरठ रेफर किया गया है। कटीरा जाफराबाद गांव का एक जत्था हरिद्वावार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही कांवड़ियों का जत्था रविवार रात करीब 12 बजे बिजनौर में नहटौर-चांदपुर रोड पर पहुंचा। तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र, सोनू और मिंटू घायल हो गए, जिन्हें साथी कांवड़ियों ने राहगीरों की मदद से स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया,

जहां से चिकित्सकों ने सोनू और नरेंद्र को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन बिजनौर पहुंचे तो घायलों को मेरठ भेजा जा चुका था। वहीं, हादसा होने के बाद भी जत्थे में शामिल कांवड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन


तड़के में डाक कांवड़ लेकर लौट आए। परंतु शुभ मुहूर्त के दौरान अहार मंदिर में जलाभिषेक करने का समय न मिलने पर उन्होंने गांव के ही मंदिर में जलाभिषेक कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें