फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में मजदूर की मौत: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दो दिन बाद दुर्गंध से हुई घटना की जानकारी

Sat, 05 Sep 2026 01:57 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ के खेड़ा गांव में किराये के मकान की तीसरी मंजिल पर 23 वर्षीय युवक विक्की का शव फंदे से लटका मिला। दो दिन से कमरे में बंद शव से दुर्गंध आने पर किरायेदारों को अनहोनी का पता चला। 
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में खेड़ा गांव में किराये के मकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार सुबह के बाद युवक को किसी ने नहीं देखा था। शनिवार को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर अन्य किरायेदारों को अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन


मृतक विक्की (23) जनपद संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम मंझावली का रहने वाला था। वह करीब एक वर्ष से खेड़ा गांव में अरविंद के मकान में किराये पर रह रहा था और रिलायंस रोड स्थित एमआर कंपनी में मजदूरी करता था। मकान में छह कमरे हैं और सभी में किरायेदार रहते हैं। शनिवार की सुबह परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। लगातार संपर्क नहीं होने पर उन्होंने दूसरे किरायेदार को सूचना दी।

किरायेदार ने कमरे पर जाकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक को जानकारी दी गई। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम के पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया। कमरे में युवक पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। परिस्थितियों के आधार पर शव करीब दो दिन से कमरे में होने की आशंका जताई जा रही है। जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका की भी चर्चा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें