फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव इनायतपुर में बृहस्पतिवार को यूकेलिप्टस के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में बेचैनी का माहौल बन गया। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव इनायतपुर में एक युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई।
युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। शव की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीओ ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्र में युवक के फोटो भेजे गए हैं, जल्द शिनाख्त और मौत के कारण स्पष्ट करने का प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें