फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur : सर्विस रोड पर स्विफ्ट कार में मिला युवक का शव, अरुण कसाना के रूप में हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Aug 2026 09:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर शनिवार शाम एक स्विफ्ट कार से युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शकरपुर गांव निवासी अरुण कसाना (32) पुत्र जोगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कार में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर शनिवार शाम एक स्विफ्ट कार से युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शकरपुर गांव निवासी अरुण कसाना (32) पुत्र जोगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, यह स्विफ्ट कार शनिवार सुबह करीब 11 बजे से सर्विस रोड पर खड़ी थी। शाम करीब 5:30 बजे तक कार नहीं हटी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जांच करने पर उन्होंने एक युवक को कार के अंदर अचेत पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय कार में दो लोग सवार थे। लेकिन शाम को केवल अरुण का शव ही कार में मिला। कार के अंदर अरुण का मोबाइल फोन टूटा हुआ पड़ा था। पीछे की तरफ चप्पलें भी रखी हुई थीं, जिससे यह मामला संदिग्ध लग रहा है।

परिवार का बयान
मृतक की मां शशि ने बताया कि अरुण शुक्रवार सुबह घर से निकला था। वह अपने साथी अंकित के साथ बहन के यहां 'सिंधारा' देने दादरी के बंबावड़ गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। अरुण के पिता जोगेन्द्र सिंह की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई अनुज कसाना की भी 1 वर्ष पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस की जांच
क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिवार में अब केवल मां शशि और एक बहन बची हैं। बहन की शादी दादरी के बंबावड़ में हुई है, जहां अरुण सिंधारा देने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें