फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली स्थित हनुमान मंदिर के पास नाले में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ छोटू(26) निवासी गांव सिमरौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था। ऐसे में उसके शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव सिमरौली स्थित हनुमान मंदिर के पास नाले में पुलिस को एक शव बरामद हुआ। शव की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई। शव की सूचना पर पुलिस व आसपास के लोग भी यहां एकत्र हो गए। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक के पिता राजेंद्र सैनी व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक मिस इंडिया देशी शराब का पाउच, तंबाकू व कुबेर भी बरामद किया। नाले के पास एक सरकारी हैंडपंप पर पुलिस को देशी शराब के कुछ पाउच भी मिले। हालांकि युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
पिता राजेंद्र सैनी ने पुलिस को बताया कि उनकी दो पुत्रियां सीमा व रानी हैं और बड़ा पुत्र धमेंद्र है। तीनों की शादी हो चुकी है। जबकि उनका धर्मेंद्र उनका सबसे छोटे और अविवाहित था।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हालांकि युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें