फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ से गायब बीएलओ, लोगों ने किया हंगामा

Sat, 13 May 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गायब बीएलओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को कृष्णानगर के लोगों ने बूथ पर कई दिनों से बीएलओ के न पहुंचने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अफसरों की सर्तकता के बावजूद बीएलओ बूथों पर नहीं बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

  कृष्णानगर के लोगों का आरोप है कि नगर निकाय चुनाव के लिए जगह-जगह बीएलओ की ड्यूटी लगाकर वोट बढ़ाने और कटवाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के बीएलओ को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में बैठना था।

लेकिन अभी तक बीएलओ यहां नहीं पहुंचा है। लोग वोट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने शनिवार को बूथ के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में पंडित मनोज भारद्वाज, कपिल शर्मा, सतीश शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक, जॉनी त्यागी, सुनील शर्मा, संदीप त्यागी, दीपक त्यागी आदि मौजूद थे।

इसके अलावा श्रीनगर सुधार समिति के सुमित अग्रवाल ने भी शिकायत करते हुए कहा है कि मोहल्ले की वोटर लिस्ट से नाम गायब हैं। बीएलओ को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले में बस खानापूर्ति हो रही है। अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करनी होगी।

इस मामले में एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कृष्णानगर बूथ पर कौन बीएलओ है इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी और लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें