फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीएलओ ने नहीं जमा किए फॉर्म, 100 मतदाताओं के कटे नाम

Fri, 09 Jan 2026 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के गांव करीमपुर में बीएलओ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं के फॉर्म भरकर जमा ही नहीं किए हैं। इस कारण करीब 100 ग्रामीणों के नाम अनंतिम मतदाता सूची से कट गए हैं। मामले में जानकारी के बाद शुक्रवार को ग्रामीण एकत्र होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम अभिषेक पांडेय से शिकायत की। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गांव के बीएलओ भारत भूषण को 161 फॉर्म भरकर जमा किए थे, इसमें से करीब 100 फॉर्म बीएलओ ने जमा नहीं किए हैं। इसके कारण अनंतिम मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं हो सके हैं। आरोप है कि बीएलओ के द्वारा कुछ वोट गलत रिपोर्ट लगाकर कटवा दी गई हैं। ग्रामीणों ने बीएलओ पर रंजिश मानने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने दोनों प्रकार की सूची डीएम को सौंपी। इसके साथ ही बीएलओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और वोट बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गढ़ तहसील के अधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन जांच के नाम पर गड़बड़ी की गई है। इस दौरान देवकांत, भारत भूषण, सतीश, चंद्रपाल सिंह, रकम सिंह, जीत शर्मा, मंसेराम, प्रहलाद आदि मौजूद रहे। वहीं, बीएलओ भारत भूषण का कहना है कि शुक्रवार को बहुत से फॉर्म भरकर गढ़ के उपजिलाधिकारी को सौंप दिए गए हैं। अन्य फॉर्म भी भरकर जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें