फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज धूप और गर्मी ने निकाला पसीना, 41 डिग्री तापमान

विज्ञापन
गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढककर बाइक पर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी का सितम तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिन में चिलचिलाती धूप ने जहां लोगों को परेशान किया। वहीं लू के थपेड़े भी दोपहर में घर से बाहर निकलने से रोकते रहे।
विज्ञापन

मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। दिनों दिन तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को झुलसा देने वाली धूप के कारण सड़कों पर चलने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। जिले का न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ी

- गर्मी का आगमन होते ही लोगों को आई फ्लू की शिकायत सताने लगी है। आंखों में तेज जलन, खुजली से लोग बेहाल हैं। बढ़ते तापमान के साथ यदि सावधानी नहीं बरती तो आई फ्लू ओर अधिक परेशान कर सकता है।
विज्ञापन


- गर्मी बढ़ते ही बच्चों में डायरिया का प्रकोप फैलना शुरू हो गया है। डायरिया से बच्चों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कई बार पानी की पूर्ति न होने के कारण बच्चों की मौत तक हो जाती है। मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में तेजी से तापमान बढ़ेगा। इस दौरान लू का भी प्रकोप रहेगा।

गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढककर बाइक पर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें