वार्ड नंबर 14 चंद्रलोक कालोनी में बीएलओ ने लोगों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। इसकी शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया। मामले में डीएम ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वार्ड नंबर 14 के लोगो का आरोप था कि बीएलओ की गलती से विधान सभा चुनाव में भी मोहल्ले के सैंकड़ों लोग वोट डालने से वंचित रह गए थे। अब नगर निकाय में भी वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में वोटरों के नाम गायब हैं।
इसको लेकर लोग बीएलओ से मिलने पहुंचे। बीएलओं ने उनके साथ अभद्रता करते हुए लोगों के फार्म फाड़कर फेंक दिए। इससे गुस्साए लोग बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर और प्रदर्शन करते हुए डीएम से मामले की शिकायत की।
डीएम कृष्णा करुणेश ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
प्रदर्शन करने वालों में मुकेश चंद, सोनू चौधरी, अवनीश ठाकुर, प्रेेमलता, गीता, बबीता, रेनू, सरिता, मीनू, गोपाल, अरुण शर्मा, हरिओम, कविता सिरोही, बिजेंद्री, रीनू, राजेश आदि शामिल थे।