फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने एसडीएम और तहसीलदार को बनाया बंधक

Thu, 11 May 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तहसीलदार को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने तहसील में तालाबंदी कर एसडीएम और तहसीलदार को बंधक बना लिया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक किसानों के शोषण के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह ने कहा कि तहसील में किसानों का एक भी काम बिना पैसे दिए नहीं होता है।

फर्द में जान बूझकर नाम गलत लिख दिए जाते हैं, फिर इसे सुधारने के लिए किसानों से पैसा ऐंठा जाता है। दाखिल खारिज के नाम पर भी किसानों से दो प्रतिशत कमीशन वसूला जाता है।
विज्ञापन


इन समस्याओं के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर इंतजार के बाद भी तहसीलदार के मौके पर नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा।

कार्यकर्ताओं ने तहसील के न्यायालय तहसीलदार और भूलेख अनुभाग पर ताला बंदी कर दी। इस दौरान कई कर्मचारी कमरे के अंदर ही बंद रह गए। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंधक बना लिया।

तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

करीब आधे घंटे तक दोनों अधिकारियों को किसान अपने बीच बैठाए रहे। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि गांवों में विद्युत मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

इससे किसानों पर काफी बोझ बढ़ जाएगा, इसलिए गांवों में विद्युत मीटर लगाने का कार्य रोका जाए। टेनपाल सिंह ने महमूदपुर अंडर पास से लोगों को हो रही परेशानी से राहत दिलाने की मांग उठाई।

इस मौके पर नितिन बाना, भवेंद्र शिशौदिया, कमल सिंह, यशवीर सिंह, कालीचरण शर्मा, सुदेश पाल, मुनेश पाल, धर्मेंद्र, बबली, गजेंद्र सिंह, नत्थु प्रधान, आदेश, चरन सिंह, कालू सिंह, हरेंद्र सिंह, बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें