फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा प्रत्याशी को धौलाना विधायक के बूथ पर मिले कम वोट

Wed, 05 Jun 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नवनिर्वाचित सांसद अतुल गर्ग को धौलाना विधानसभा में कांग्रेस व सपा गंठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा से 16725 मत कम मिले हैं। 2019 में भी जनरल वीके सिंह करीब 12 हजार वोटों से हारे थे। इनमें सबसे कम वोट धौलाना विधायक के बूथ पर मिले हैं।
विज्ञापन


धौलाना विधानसभा क्षेत्र गाजियाबाद लोकसभा से जुड़ी है। इसमें कुल 414 बूथ हैं, जिनमें से 281 हापुड़ और 133 गाजियाबाद जिले में आते हैं। नवनिर्वाचित सांसद को धौलाना विधायक के बूथ पर कम वोट मिले हैं। विधायक धर्मेश तोमर के बूथ संख्या 117 पर 686 कुल मत पड़े जिनमें से भाजपा को 219 और कांग्रेस को 449 वोट मिले हैं। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के बूथ संख्या 92 पर कुल 658 वोट पड़े, जिसमें से बीजेपी को 596 और कांग्रेस को 46 मत मिले। इसके अलावा धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया के बूथ संख्या 239 पर नवनिर्वाचित सांसद अतुल गर्ग को 475 और कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा को 193 वोट मिले हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि धौलाना विधानसभा में कुल 414 बूथ हैं, जिसमें से हापुड़ जिले के 281 बूथों पर सांसद करीब 1800 हजारों वोटों से आगे थे, लेकिन गाजियाबाद के 133 बूथ खुलने पर 16725 मतों से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें