फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दे सकते हैं इस्तीफा

Wed, 18 Jan 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाजपा द्वारा धौलाना विधानसभा क्षेत्र से रमेश चंद तोमर को प्रत्याशी घोषित करने के बाद पार्टी के बहुत से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार नाराज पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
विज्ञापन


बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने पर सामूहिक रुप से इस्तीफा देने की रणनीति बना रहे हैं। भाजपा में धौलाना विधानसभा से टिकट के दावेदारों में वाईपी सिंह, नरेश तोमर, निशांत सिसौदिया, रविंद्र चौहान, सत्यपाल तोमर एडवोकेट,

अजीत तोमर, प्रमोद सिसौदिया, बिशन सिंह तोमर और मुनेंद्र सिसौदिया का नाम प्रमुख था। यह सभी दोवेदार चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। इन सभी को उम्मीद थी कि टिकट इनमें से ही किसी एक को मिलेगा।
विज्ञापन


संगठन ने सभी प्रत्याशियों का टिकट काटकर रमेश चंद तोमर को टिकट थमा दिया। जबसे रमेश चंद तोमर का टिकट फाइनल हुआ है, तभी से धौलाना विधानसभा के बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खासे नाराज हैं।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी का अंदरुनी विरोध करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही धौलाना विधानसभा के भाजपा संगठन के बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रुप से इस्तीफा दे सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को धौलाना विधानसभा से तगड़ा झटका लग सकता है। पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि जब टिकट के दावेदार क्षेत्रीय प्रत्याशी थे तो बाहरी प्रत्याशी को टिकट क्यों दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें