पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार में दूध लेकर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने कुंडल छीन लिए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। छीना-झपटी में महिला सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। पीडि़ता के पुत्र ने थाने पर तहरीर दी है।
मोहल्ला मोहननगर निवासी अंकित सिंघल ने बताया कि रविवार की शाम उसकी मां निशा सिंघल दूध लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरआर स्कूल के पीछे रजनी विहार मोहल्ले में कोहिनूर स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसकी मांग के कुंडल छीन लिए। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने कुछ भी नहीं लगाया था। अंकित ने बताया कि यह घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कैमरे की फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।