हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पिलखुवा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव पूठा हुसैनपुर निवासी रामभूल ने बताया कि एक फरवरी की शाम को उनका पुत्र अमित बाइक से अपनी ससुराल अल्लाबख्शपुर उर्फ बागड़पुर जा रहा था। गढ़ रोड स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने अमित के फोन से उन्हें व अन्य परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अमित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पिलखुवा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।