फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुर्घटना में युवक घायल, बाइक उठाकर ले गया चोर

Wed, 19 Feb 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की एक चोर बाइक चोरी करके ले गया। मामला 22 फरवरी 2024 का है, युवक ने एक साल बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर के गांव सिखेड़ा निवासी गौतम राणा ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को वह किसी काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर हापुड़ आए थे। रेलवे रोड से जाते वक्त अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। इसके बाद पुलिस और लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन जब उन्हें होश आया तो उनकी बाइक का कुछ अता पता नहीं चला। कोई चोर हादसे के बाद उनकी बाइक लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर पुुलिस ने उसे कोतवाली से भेज दिया। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रिपोर्ट दर्ज न होने की जानकारी पर उन्होंने मंगलवार को दोबारा तहरीर दी। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें