फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना लाइसेंस मिठाई आपूर्ति कर रही कार पकड़ी

Wed, 19 Feb 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को एसडीएम साक्षी शर्मा ने सूचना के आधार पर नगर के आंबेडकर चौराहे के निकट बनी दुकानों पर मिठाई आपूर्ति कर रही कार को कब्जे में लेकर खाद्य विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कार द्वारा दुकानों पर मिठाई आपूर्ति करने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत ही वह मौके पर पहुंच गईं। चालक से आपूर्ति संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कार में मिल्क केक, डोडा बर्फी, कलाकंद पाए गए। जिन्हें बिना लाइसेंस चालक मुकेश प्रजापति निवासी गांव भगवानपुर थाना सिंभावली दुकानों पर आपूर्ति के लिए लाया था। तीनों मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए है। सोवेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक का बिना लाइसेंस मिठाई आपूर्ति करने पर चालान किया जा रहा है। वहीं, जिन दुकानों पर मिठाई की आपूर्ति की जा रही थी, उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें