फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक पर लेटकर किया स्टंट, 20 हजार का कटा चालान

Tue, 04 Mar 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक बाइक पर लेटकर स्टंट कर रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने बाइक का 20 हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन


वीडियो में युवक बाइक पर लेटकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अपने आपको चर्चित करने के लिए युवक ने अपने दोस्त से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया था।

वायरल वीडियो संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने बाइक का 20 हजार रुपये का चालान काट दिया। यातायात प्रभारी छविराम ने बताया कि यातायात पुलिस समय-समय पर लोगों को स्टंट न करने के लिए जागरूक करने का कार्य करती है। बावजूद इसके लोग स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें