फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मिथलेस धर्मकांटे के सामने ऑटो की टक्कर से घायल हुई महिला की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। साईलो द्वितीय चौकी पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतका के पुत्र ने मामले की शिकायत एसपी से की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरा निवासी श्रीपाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी मां कृष्णा देवी को बाइक से लेकर गांव अगवानपुर जिला मेरठ से घर लौट रहे थे। साइलो द्वितीय चौकी क्षेत्र के मिथलेस धर्मकांटे के सामने पीछे से तेज ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ऑटो चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें