फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन दिन से प्राॅपर्टी डीलर लापता, धौलाना के जंगल मिली बाइक

Tue, 21 Jan 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। तीन दिन पूर्व कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी प्राॅपर्टी डीलर बलबीर सिंह पिछले तीन दिन से लापता हैं। उनकी बाइक और चादर मंगलवार को धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना के जंगल में मिली है। प्राॅपर्टी डीलर का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कपूरपुर थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव पारपा निवासी आशीष ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके पिता बलवीर सिंह गांव से बाइक पर सवार होकर गुलावठी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो चिंता हुई। जानकारी करने पर कुछ पता नहीं चल सका तो कपूरपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई।

सीओ अनीता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लापता बलवीर सिंह को अंतिम बार गुलावठी में देखा गया। एक दिन पूर्व धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना गांव के पास उनकी बाइक मिली है। बलवीर सिंह की खोजबीन में टीम गठित की गई है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें