फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू तेवतिया का छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा

Fri, 20 Dec 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। भाकियू (तेवतिया) गुट के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को हंगामा किया। संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल प्लाजा से फ्री निकालने की मांग की गई। टोल प्रबंधक नितिन राठी ने किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को एकत्र होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सिंह ने नेतृत्व में टोल प्लाजा पहुंचे और नारेबाजी करते हंगामा करना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि वर्तमान में टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी अधिकारियों ने लोकल पास को निरस्त कर दिया है, जिसके कारण वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने दोबारा से लोकल पास बनवाने और संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को आई कार्ड देखकर टोल प्लाजा से फ्री निकालने की मांग की। इस दौरान सोहनबीर सिंह, प्रवीन सहलौत, राजीव बालियान, सुशील कुमार, राकेश राघव, अशोक कुमार, गुलफाम, प्रवेज, लियाकत अली, संदीप तोमर, मुकेश तोमर आदि उपस्थित रहे। टोल प्लाजा के प्रबंधक नितिन राठी ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर एवं इस बाबत एनएचएआई एवं टोल प्लाजा संचालन करने वाली कंपनी के उच्चधिकारियों से वार्ता कर समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें