फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली में आज होगी भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत

Thu, 09 Oct 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत शुक्रवार को सिंभावली गन्ना समिति पर होगी। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होकर गन्ना मूल्य, भुगतान और अन्य मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन


भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि महापंचायत में गन्नेे का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने, हर 14 दिन के अंदर भुगतान कराने, जिले में गन्ना क्रय केंद्रो की समस्या, गढ़ क्षेत्र खादर में बाढ़ प्रभावितों का सर्वे कराकर सभी फसलों का मुआवजा दिलाने, किसानों के घर स्मार्ट मीटर न लगाए जाने, धान का सही रेट मिले किसानों का शोषण ना हो, आदि मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस महापंचायत पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। ग्रामीणों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें