फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहनों के आगे लेटे किसान, हाईवे पर लगा जाम

Wed, 04 Dec 2024 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। भाकियू (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा करते एक घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया। गुस्साए किसान वाहनों के आगे लेट गए। इस दौरान 10 मिनट तक टोल से वाहनों को मुफ्त में निकाला गया। पुलिस और किसानों के बीच जमकर नोकझोंक होने के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन


बुधवार को हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद समेत अन्य जगहों से किसान नोएडा आंदोलन में शामिल होने जा रहे, जिन्हें पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक दिया। इससे गुस्साए किसानों हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली टोल प्लाजा की सभी लेन को बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। 10 मिनट तक वाहनों को मुफ्त में निकाला गया। वहीं कुछ किसान टोल प्लाजा की लेन में वाहनों के आगे लेट गए। पुलिस ने किसानों को एक घंटे तक रोके रखा। इस बीच उनकी किसानों से जमकर नोकझोंक और धक्कामुकी हुई। एडीएम संदीप कुमार, एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम लवी त्रिपाठी, सीओ अनीता चौहान, सीओ हापुड़ जितेंद्र शर्मा ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नोएडा जाने की जिद पर अडे रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस पीछे हट गई, इसके बाद किसान नोएडा के लिए रवाना हो गए।
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि किसान शांति पूर्वक नोएडा आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, पुलिस ने उन्हें बिना वजह रोका। जिसके कारण उन्होंने टोल प्लाजा पर धरना दिया।
विज्ञापन

कोट -

किसानों को नोएडा जाने से रोका गया था, जिसके चलते वह टोल प्लाजा की लाइनों में धरने पर बैठ गए। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। समझाने के बावजूद भी वह अपनी जिद्द पर अड़े रहे। हालात खराब होते देख किसानों को जाने दिया।
विज्ञापन


अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें