फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू जिलाध्यक्ष को नोएडा जाने से रोका, किसानों ने लगाया जाम

Wed, 04 Dec 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा को रोकने के लिए मंगलवार की रात से ही कोतवाली पुलिस उनके घर के बाहर पहरा देती नजर आई। हालांकि बुधवार की सुबह पुलिस के कड़े बंदोबस्त को तोड़ भाकियू कार्यकर्ता नोएडा के लिए निकल पड़े। इस दौरान पुलिस कर्मियों से उनकी नोंकझोक के साथ धक्कामुक्की भी हो गई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड और दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ और एसडीएम की अपील के बाद भी वह अपनी बात पर अड़े रहे और 35 मिनट जाम लगाने के बाद सभी लोग नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


नोएडा में किसानों का आंदोलन चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने को भाकियू टिकैत ने भी समर्थन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को नोएडा पहुंचने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने तैयारी शुरू कर दी। वहीं पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया। मंगलवार की रात ही भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। इसके अलावा अन्य किसान नेताओं पर भी पहरा लगा दिया।

सुबह करीब 10 बजे दिनेश खेड़ा के कैंप कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। सभी लोगों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मेरठ रोड पर पहुंचकर पुलिस-प्रशासन और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की, कारों की चाबी तक निकाल ली गईं। मेरठ रोड जाम लगाने के बाद कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। जहां हाईवे भी जाम कर दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। किसानों के सड़क पर बैठने के कारण हाईवे की एक साइड पर जाम लग गया। जाम में ब्रजघाट जाने वाले श्रद्धालु, मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस, दूल्हा-दुल्हन की गाडिय़ां तक फंस गईं।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम साक्षी शर्मा, सीओ वरुण मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों ने उनकी एक न सुनी और अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब 35 मिनट के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा और कार्यकर्ता नोएडा के लिए रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें