फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 25 हजार लोगों में विटामिन डी की कमी, हड्डियां हुईं कमजोर

Thu, 08 Feb 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में करीब 25 हजार लोग विटामिन-डी की कमी से पीड़ित मिले हैं, जिस कारण उनके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति नहीं होने से हड्डियां कमजोर हैं। व्यस्कों के साथ बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। खानपान और दैनिक दिनचर्या इसका बड़ा कारण है, ऐसे लोगों की दवाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि जो भी हम खाते हैं उसमें पौषक तत्व होते हैं। जिसमें विटामिन-डी भी एक महत्वपूर्ण है। इससे ही हड्डियों में पाया जाने वाला कैल्शियम बनता है। लेकिन खान पान में संतुलित और पौष्टिक आहार की कमी के कारण विटामिन-डी कम बन रहा है। जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो रही हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आए ऐसे मरीजों की जांच कराई गई है, लंबे समय तक चले सर्वे में हजारों लोग ऐसे मिले हैं, जिनकी हड्डियां कमजोर हैं। इनमें विटामिन-डी की भारी कमी पाई गई है। ऐसे मरीजों को हड्डियों का दर्द, जोड़ों में परेशानी, चलने में परेशानी, घुटने चटकने समेत कई तरह की शिकायतें रहती हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य की धूप विटामिन-डी का अच्छा स्त्रोत है। हमें दिन में कुछ समय आवश्यक ही धूप में बैठना चाहिए। इसके साथ ही शारीरिक श्रम करना चाहिए, इनसे हड्डियां मजबूत होती हैं।


-



इस तरह दूर करें समस्या-



* सूरज की धूप अवश्य लें।



* शारीरिक श्रम करते रहें, इससे हड्डी मजबूत होती हैं।



* मांसाहार में मच्छली और अंडे का पीला भाग विटामिन-डी का अच्छा स्त्रोत है।



* दूध, पनीर से कैल्शियम की पूर्ति होगी।



* बहुत से ड्राई फ्रूट विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत हैं।



खान पान के साथ दवाएं भी लें



शरीर में इन तत्वों की पूर्ति के लिए खान पान के साथ दवाएं भी शुरू करें। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं हैं। काउंसलिंग भी कराई जा रही है।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें