फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भागवत कथा से जागे संस्कार, संस्कृति की ओर लौटने का आह्वान

विज्ञापन
पिलखुवा में कथा सुनाते कथा व्यास राजेंद्र पांडे।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। रेलवे रोड स्थित बाल मुकुंद की धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह में कथा वाचक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इससे नई पीढ़ी अपने मूल संस्कारों से दूर होती जा रही है।
विज्ञापन

कथा के दौरान राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि भारत की परंपरा में पारिवारिक संबंधों में गहरा प्रेम, सम्मान और आत्मीयता रही है, लेकिन बदलते समय में यह भाव कमजोर होता जा रहा है। मनु और शतरूपा के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उच्च संस्कार और आदर्श जीवनशैली की परंपरा थी, जो आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। ये कथाएं केवल धार्मिक ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि बच्चों और युवाओं में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और संस्कृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं। कथा वाचक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ऐसे आयोजनों से जोड़ें ताकि, उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें