फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 28 मार्च से शुरू होंगी बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साथ ही कॉलेजों को आंतरिक परीक्षाओं के अंक भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेजों को जारी अधिसूचना में निर्देशित किया है कि 28 मार्च से प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षाएं आयोजित कराई जानी हैं, जो 22 अप्रैल तक जारी रहेंगी। कॉलेज कोड के अनुसार परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। कॉलेजों को निर्देशित किया है कि सैद्धांतिक परीक्षाओं से पहले ये परीक्षाएं पूरी कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही आंतरिक परीक्षाओं के अंक भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय से दिशा-निर्देश मिलते ही कॉलेजों ने परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय से परीक्षा कार्यक्रम मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें