फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने पर फूटा गुस्सा

Wed, 03 Feb 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
कई माह से सड़क का निर्माण नहीं होने से परेशान चंडी रोड के दुकानदारों का गुस्सा बुधवार दोपहर फूट गया। उन्होंने एकत्रित होकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

 
बुधवार दोपहर चंडी रोड के लोग एकत्रित हुए और सड़क निर्माण नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि गत कई माह से सड़क जर्जर हो चुकी है। पूर्व में सड़क निर्माण कराने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, पालिका प्रशासक का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

जल्द जानकारी कर लोगों की समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर सरफराज, गोपाल, अमित दक्ष, गोलू, दिलशाद, मनोज, टीटू, जुग्नू, संजीव, कृष्ण, दिपांशु, सचिन, मुकेश, अरविंद, राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें