जिले में चार ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों ने शुक्रवार को अपने-अपने खंड विकास कार्यालय में हुए कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की। हापुड़ ब्लॉक बबीता, गढ़ ब्लॉक में निशा यादव, सिंभावली ब्लॉक में रविंद्र यादव और धौलाना ब्लॉक में संतोष यादव ने ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की। बाद में ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।
हापुड़ में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार ने ब्लॉक प्रमुख बबीता को शपथ दिलाई। बबीता ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। बबीता ने कहा कि जिस विश्वास के साथ क्षेत्र के लोगों ने उन्हें र्निविरोध ब्लॉक प्रमुख चुना है। उस विश्वास पर वह खरी उतरेंगी। गांवों में कई रास्ते खराब पड़े हैं।
पहले उन रास्तों का निर्माण कराया जाएगा जहां अधिक दिक्कत है। वहां पर खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला, एडीओ पंचायत रेनू श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार, हरेंद्र चौधरी, सपा नेता संजय यादव, तरुणकांत त्यागी आदि।
उधर, गढ़ ब्लॉक में एसडीएम शमशाद हुसैन ने ब्लॉक प्रमुख निशा यादव और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं सिंभावली ब्लॉक में हापुड़ से आए परियोजना निदेशक पीके सक्सेना ने ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव समेत बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
बीडीओ राजेंद्र चाहर, जनक सुता, एडीओ सतीश शर्मा, जगनंदन वर्मा, साजिद चौधरी, प्रमुख पति रवि यादव, अमरजीत यादव, फारूख प्रधान, रुपेश पंडित, सहकारी समिति चेयरमैन सरजीत यादव, शहजाद खां, पालिका सदस्य राकेश चौहान, इंद्रपाल यादव, भुजेंद्र चौहान, अफजाल कुरैशी, नकुल गुर्जर आदि रहे।
वहीं धौलाना ब्लॉक परिसर में एसडीएम कन्हेई सिंह ने नवनिर्वाचित निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख धौलाना संतोष यादव को खंड विकास अधिकारी धनेश त्यागी की अध्यक्षता में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सपा जिला महासचिव नरेंद्र सिंह सिसौदिया ने संतोष यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ धनेश त्यागी ने की। सपा नेता व चैयरमैन सतपाल यादव, राकेश राणा, प्रधान गजेंद्र सिंह, प्रधान रीता सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह, निरंजन शर्मा, यशपाल सिंह, जयवीर सिंह तोमर, राशिद चैयरमैन, पूर्व प्रधान रफाकत अली, राजू त्यागी, पंकज प्रधान आदि रहे।