फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल से गुलजार हुए बाजार

Fri, 10 Mar 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के मद्देनजर बाजारों में रंगत और चहल पहल बढ़ गई है। गुलाल और रंगों के साथ ही टेसू के फूल और पिचकारियों की बिक्री जोरों पर चल रही है। वहीं पुलिस ने भी त्योहार के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


होली के मद्देनजर बाजारों में हर तरफ चहल पहल नजर आ रही है। अबीर-गुलाल और टेसू के फूलों के साथ ही विभिन्न डिजाइनों वाली पिचकारियों से दुकानें सजी हुई हैं। बच्चे रंगों के साथ ही मनपसंद पिचकारी खरीदने के लिए परिजनों के साथ दुकान पर पहुंच रहे हैं।

बीते सालों की तरह इस बार भी चाइनीज पिचकारियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। दुकानदार यशपाल सिंह, रामू, वीरसिंह, गोलू कुकरेजा, महेश सक्सेना ने बताया कि चाइनीज पिचकारी सस्ती होने के साथ ही लुक और डिजाइन से बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और धर्मस्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग तेज कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ब्रजघाट गंगा पुल, धर्मस्थल और हाईवे पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

होली के दिन शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। हुड़दंग के साथ ही लोगों पर जबरन रंग डालने वालों की धरपकड़ की जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें