फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच दिन अवकाश के बाद खुले बैंक, खाताधारकों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित पीएनबी बैंक में रूपये जमा करने व निकालने के लिए ग्राहकों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पांच दिनों तक बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुले तो खाताधारकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकतर बैंकों में काउंटर पर लंबी लाइनें लगी थीं और खाता धारक काफी देर तक अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बैंककर्मियों को भी अधिक भीड़ के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

28 फरवरी को माह का अंतिम शनिवार, एक मार्च को रविवार, दो मार्च से पांच मार्च तक होली के अवकाश के चलते बैंक बंद रहे। बृहस्पतिवार को लगातार पांच दिन अवकाश के बाद जब बैंक शाखाएं खुली तो लेन-देन करने वाले खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। धन की जमा और निकासी के काउंटर पर सुबह से ही खाताधारकों की लंबी कतार लग गई। धक्का-मुक्की के चलते कतार में लगे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक के काउंटरों पर भी रोजाना की अपेक्षा काम का दबाव ज्यादा रहा। दबाव में काम कर रहे बैंक कर्मियों से बीच-बीच में उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हुई। शहर के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक की शाखाओं में काफी मशक्कत के बाद ग्राहकों के कार्य निपटाए गए। ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

एलडीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि लगातार पांच दिन अवकाश के बाद बैंक खुले तो लोग अपने कार्य निपटाने के लिए बैंक शाखाओं में उमड़ पड़े, जिससे काउंटरों पर दबाव बढ़ गया। शुक्रवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें