बैंक अफसर योजनाओं का पलीता लगा रहे
- फोटो : अमर उजाला
शासन की ओर से चलाई जा रही लाभार्थी परख योजनाओं को बैंक अफसर पलीता लगा किसानों का शोषण कर रहे हैं। यह बात पर जिलाधिकारी और जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ हुई बैठक में कही।
अफसरों ने कहा एलडीएम के प्रतिनिधि ने बताया है कि टर्म लोन में लक्ष्य की प्राप्ति कम है और फसली लोन लेने के लिए ट्यूबवेल का होना आवश्यक है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा शहरी क्षेत्र में होने के कारण लोन की उपलब्धि कम है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समूह के ऋण के इंडियन बैंक काकोड़ी ने आवेदन पत्र वापिस किए हैं। यूको बैंक सिंभावली के यहां पर भी 05 आवेदन पत्र लंबित हैं, जबकि एनआरएलएम की फाइलें खंड विकास अधिकारी के पत्र द्वारा जारी है।
परियोजना निदेशक ने कहा कि सिंडिकेट बैंक दौताई में 05, धौलाना में 05 ऋण के आवेदन पत्र लंबित हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुक्कुट पालन में 02 कल्याणकारी योजनाएं हैं।
एक आवेदन बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रक्रिया में है और 01 आवेदन पंजाब नेशनल बैंक सिखेड़ा में लंबित है। कामधेनू योजना में 04 व्यक्तियों का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है।