फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, रामपुर रोड पर सुबह रूट रहेगा डायवर्ट

Mon, 12 Sep 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में आज बकरीद पर चहल-पहल रहेगी। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सोमवार को एसपी और एडीएम सहित आला अधिकारियों ने ईदगाह का दौरा कर नमाज के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का हाल जाना।
विज्ञापन


इसके अलावा एडीएम ने नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पालिका को निर्देश दिए हैं। वहीं, रामपुर रोड पर सुबह सात बजे से रूट डायवर्ट रहेगा। सोमवार को एसपी अलंकृता सिंह, एडीएम रजनीश राय ने ईदगाह का दौरा कर शहर इमाम कारी आसिम से सुरक्षा का हाल जाना।

अधिकारियों की टीम ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर ईदगाह के आसपास बने मकानों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। वहीं, एडीएम रजनीश राय ने सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सीओ विशाल यादव, ईओ संजय मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एडीएम के निर्देश के बावजूद पालिका ने ईदगाह मार्ग पर साफ-सफाई नहीं कराई। इसके चलते इस मार्ग पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में मंगलवार को नमाजियों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ेगा। हालांकि अधिकारी कूड़ा उठवाने की बात कह रहे हैं, लेकिन दोपहर तक कूड़ा उठा नहीं था।

नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। बकरीद पर नमाज के लिए रामपुर रोड पर सुबह सात बजे से रूट डायवर्ट किया जाएगा। मेरठ व बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहनों को निजामपुर बाईपास से निकाला जाएगा।  इसके लिए पुलिस ने तैयारियां कर ली है। सीओ, थानेदारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी भी तैनात की गई है।

बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजार में चहल-पहल रही। बाजार में शीर के लिए प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ की खूब ब्रिकी हुई। कपड़ों की दुकान पर भारी भीड़ मौजूद रही। बाजारों में मुस्लिम महिलाओं की भीड़ अधिक दिखाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें