फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बकरीद आज, ईदगाह में सुबह सात बजे अदा होगी नमाज

Fri, 06 Jun 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। ईदगाह के साथ ही शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज अदा होगी।
विज्ञापन

ईदगाह पर सुबह 7 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा होगी। ईदगाह इमाम मुफ्ती मकसूद आलम ने कहा कि सड़कों और रास्तों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है। इसलिए शहर की जिन मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा होती है, वहीं, पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद सड़कों और रास्तों पर कुर्बानी न करें और साफ सफाई का ध्यान रखें।
देर रात तक बाजार रहे गुलजार
बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में पिछले कई दिनों से उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को गोल मार्केट, कोठी गेट, चंडी रोड सहित प्रमुख बाजारों में कपड़ों, जूतों और खानपान के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। वहीं ईद पर खीर और सीर बनाने के लिए दूध की खरीदारी की गई। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। शुक्रवार को असौड़ा में लगी पशु पैंठ में भी बकरों और भैंस की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदों में नमाज का समय

मस्जिद समय

मरकज मस्जिद 6 बजे

जामा मस्जिद 6:45 बजे

मक्का मस्जिद, मदरसा खादिमुल इस्लाम 7:30 बजे

पुराना बाजार मदरसा रहमानिया 6:45 बजे

मदरसा फैजुल कुरान मस्जिद 6:30 बजे

मुगीसा इनआम मस्जिद 7:15 बजे

ईदगाह रोड फिरदौस मस्जिद 7:15 बजे

शाने मुहम्मदी मस्जिद 7:15 बजे

मजीदपुरा गुलजार ए इ्ब्राहिम मस्जिद 6:45 बजे

फारुकी मस्जिद, तकिया बुलंदशहर रोड 6:30 बजे

आदिल मस्जिद, आशियाना कॉलोनी 6:30 बजे

रहमत मस्जिद, मजीदपुरा 6:15 बजे

हमजा मस्जिद, गढ़ गेट पुलिस चौकी 6:45 बजे

जीनत मस्जिद, चैनापुरी 6:45 बजे

रशीदिया मस्जिद, रेलवे स्टेशन 6:45 बजे

सितारा मस्जिद, त्रिलोकीपुरम 6 बजे

अकसा मस्जिद, कोटला सादात 6:30 बजे

फातमा मस्जिद, समर गार्डन फूलगढ़ी 6:30 बजे

बाजार वाली मस्जिद 6:15 बजे

चमरी वाली मस्जिद 6:45 बजे

नगीना मस्जिद, निवाजीपुरा 6:15 बजे

अबुबकर मस्जिद, पीरबाऊद्दीन 6:30 बजे

बिलाल मस्जिद, कोटला सादात 6:30 बजे

बिलाल मस्जिद, रफीकनगर 6:15 बजे

फातिमा मस्जिद, मजीदपुरा 6:15 बजे

शरीफिया मस्जिद, फूलगढ़ी 6:45 बजे

सकीना मस्जिद, फूलगढ़ी 6:45 बजे

शाह विलायत मस्जिद, सिकंदरगेट 6:15 बजे

मस्जिद नूर, सामिया गार्डन 6:15 बजे

उमर मस्जिद, कमेला रोड 6 बजे

सराय बसारत अली मस्जिद, तहसील चौपला 6 बजे

गंज वाली मस्जिद, कोठी गेट 7 बजे

मदनी मस्जिद, मजीदपुरा 6:15 बजे

जामुन वाली मस्जिद 6:45 बजे

हीरा मस्जिद 6:30 बजे

अल्लाह बख्श मस्जिद 6:30 बजे

अमीर मुआविया मस्जिद, रफीकनगर 6 बजे

जुबैदा मस्जिद 6:15 बजे

रहमत मस्जिद, फूलगढ़ी 6:30 बजे

मोती मस्जिद 6:30 बजे

शकरकुई मस्जिद 6:30 बजे

काली मस्जिद 7 बजे

जैनब मस्जिद, ईदगाह रोड 6 बजे

तकिया करीमपुरा 6 बजे

कुबा मस्जिद, मजीदपुरा 6 बजे

आयशा मस्जिद, मजीदपुरा 6 बजे

उस्मान गनी, आवास विकास कॉलोनी 6 बजे

जन्नम मस्जिद, दिल्ली गेट 6:15 बजे

चमन मस्जिद 6:45 बजे

अल्ली खां मस्जिद 6:15 बजे

मुस्तफा मस्जिद, करीमपुरा 6:15 बजे

अबुबकर मस्जिद, मोती कालोनी 7 बजे

एक मिनारा मस्जिद, कोटला मेवातियान 6:30 बजे

मदीना मस्जिद, फिरोज बिल्डिंग 6:30 बजे

मस्जिद, अच्छेजा 7 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें