फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार दी गई 85 हजार की रकम मांगने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव सिखैडा निवासी महताब ने थाने में तहरीर दी है, जिनका कहना है कि गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने उनसे 85 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसने कुछ ही महीनों में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। उन्होंने कई बार तकाजा भी किया, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टालता रहा। जरूरत पडऩे पर उसने सख्त तकाजा किया, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। पीडि़त का कहना है कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे और उसकी पत्नी को पीट कर घायल कर दिया। वहीं, छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई और उनके पैसे दिलाने की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें