फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबूगढ़ नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार

Tue, 27 Feb 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। बाबूगढ़ नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को तीसरी बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 28 प्रस्तावों में से 25 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई, जबकि तीन प्रस्तावों पर सुझाव मांगे गए हैं। बैठक में नगर पंचायत की सीमा विस्तार का प्रस्ताव प्रमुख रहा, जल्द ही सर्वे कराकर शासन को सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से कार्य कराने, नगर पंचायत की दुकानों का निर्माण कराने, दैनिक पथ विक्रेताओं से साप्ताहिक या मासिक यूजर चार्ज लिए जाने, नगर पंचायत का सीमा विस्तार, डोर टू डोर क्लेक्शन के लिए रिक्शा और कूड़ेदान खरीदने, सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट दिलाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही नगर पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क, कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर बनवाने सहित कुल 28 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 25 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। जबकि नगर पंचायत के भवनों को कर कम किए जाने, बंधन योजना कार्य की डीपीआर शासन को भेजने और ऑटो, टैक्सी चालकों से प्रतिदिन पार्किंग शुल्क लिए जाने के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल सकी। सभासदों से इन प्रस्तावों पर सुझाव मांगे गए। इसके साथ ही बैठक में आय व्यय का भी ब्योरा रखा गया।

एसडीएम/ईओ साक्षी शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सर्वे कराकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा, अनुमोदन मिलने के बाद बाद शासन को भेजा जाएगा। बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें