फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लोकसभा चुनाव से पूर्ण बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी और उनके पति राजीव सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों ने बुधवार को लखनऊ जाकर पार्टी कार्यालय पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में जिले में भाजपा ने गढ़ और पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष पर परचम लहराया था। वहीं हापुड़ नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह और बाबूगढ़ नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी सुधा सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इसके बाद से ही बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

पिछले निकाय चुनाव में बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी जगवीर सिंह ने जीत हासिल की थी। तभी से पंचायत के बजट और 15 वें वित्त की राशि में कटौती भी कर दी गई। इस बार निर्दलीय प्रत्याशी सुधा देवी ने एक तरफा जीत हासिल की, लेकिन बजट न मिलने के कारण नगर पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। सुधा देवी और उनके पति राजीव सिंह द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर लोगों को अब विकास की उम्मीद दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें