फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जनवरी में शुरू होगा अयादनगर मार्ग का पुल

Sat, 06 Dec 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अयादनगर की काली नदी पर बन रहे पुल का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा होगा। जनवरी में ग्रामीणों के आवागमन के लिए इसे खोल दिया जाएगा। वहीं, गांव असरा में भी काली नदी पर बन रहा पुल अप्रैल में बनकर तैयार हो जाएगा। दोनों विकास कार्यों पर करीब 27.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों सेतु के बनने से करीब 11 गांवों के 25 हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 7.84 करोड़ रुपये से अयादनगर मार्ग पर काली नदी के ऊपर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए अब तक 7.14 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। वहीं, विभाग ने करीब चार करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। कुल 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर माह के अंत तक कार्य पूरा होगा और अगले साल जनवरी में पुल को खोल दिया जाएगा।
वहीं, गांव असरा से सफियाबाद लोटी मार्ग पर काली नदी पर पुल का करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। करीब 20 करोड़ की लागत से हो रहे इस कार्य में अब तक 17.41 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। हालांकि, विभाग ने कार्यदायी संस्था को 3.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यहां पर करीब 80 मीटर पुल का निर्माण होगा। इसके बाद यहां से दोपहिया के अलावा चार पहिया वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। इससे वाहन स्वामी मेरठ और गढ़ की तरफ भी आवागमन कर पाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता रजनेश यादव ने बताया कि जनवरी में अयादनगर का पुल आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पूरी कोशिश है कि गांव असरा में बन रहा पुल अप्रैल माह तक बनाकर आवागमन के लिए खोला जाए।

इन गांवों को मिलेगा लाभ
गांव अयादनगर में बन रहे पुल से गांव अयादनगर, भटैल, सलाई, गोंदी, सुल्तानपुर आदि गांवों के करीब 12 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा गांव असरा में बन रहे पुल से गांव दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, मुरादपुर, आगापुर आदि गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कुल 11 गांवों के करीब 13 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें