फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेमेंट को लेकर प्रशासन ने शुगर मिल पर शिकंजा कसा

Fri, 28 Oct 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शुगर मिल पर शिकंजा कसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना किसानों के  पेमेंट के लिए दिए गए चैक बाउंस होने पर शुक्रवार को शुगर मिल के गोदाम सील कर दिए हैं। डीएम के आदेश पर एसडीएम और डीसीओ ने गोदामों को सील कराया। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले पेराई सत्र के गन्ना खरीद के करोड़ों रुपये का सिंभावली शुगर मिल ने भुगतान नहीं किया है। बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने पिछले दिनों 21 दिन तक मिल परिसर में भूख हड़ताल की थी।

राज्यमंत्री मदन चौहान के नेतृत्व में नौ अक्तूबर को किसानों और मिल प्रबंधन के बीच समझौता हुआ था। इसमें सात करोड़ 36 लाख रुपये के भुगतान के चेक मिल प्रबंधन ने दिए थे। इसमें से एक करोड़ 40 लाख रुपये का एक चैक शुक्रवार को बाउंस हो गया।
विज्ञापन


दिवाली पर किसानों को भुगतान की ज्यादा जरूरत थी। ऐसे समय पर चैक बाउंस होने को गन्ना समिति ने गंभीरता से लिया और डीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी।

गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ ने बताया कि डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप और एसडीएम गढ़ आरएन पांडे को मिल के चीनी गोदाम सील करने के आदेश दिए।

डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार शाम एसडीएम और जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में चीनी के सात गोदाम समेत शीरा को सीज कर दिया गया है।

बता दें कि अपने ही फसल का पेमेंट न मिलने से गन्ना उत्पादक किसान आर्थिक तंगी में घिरे हुए हैं। उन्हें बैंकों समेत साहूकारों से ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है। कर्ज के बोझ में दबकर कई किसान मौत को भी गले लगा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें