फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अगस्त से महंगी हो जाएगी जमीन

Thu, 02 Jun 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
land - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यदि आप जिले में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द खरीद लीजिए, क्योंकि पहली अगस्त से सर्किल रेटों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होने वाली है। स्टांप आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि पांच जुलाई तक पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची का प्रकाशन किया जाए और 10 जुलाई तक सर्किल रेटों को लेकर आपत्तियां मांगी जाएं। स्टांप आयुक्त का पत्र आते ही निबंधन कार्यालय के कर्मचारी सर्वे कार्य में जुट गए हैं।

शासन ने दो साल में बढ़ने वाले सर्किल रेटों को हर वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया है। एक अगस्त से प्रदेश में सर्किल रेटों को बढ़ाने का काम किया जाता है। लेकिन रेटों को बढ़ाने से पूर्व प्रशासन द्वारा सर्किल रेटों का पुनरीक्षित मूल्यांकन और आपत्तियां भी मांगी जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद ही सर्किल रेटों को लागू किया जाता है। निबंधन सूत्रों की माने तो आयुक्त स्टांप प्रदीप कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सर्किल रेटों को बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद एक अगस्त पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप से लागू कर दिया जाए। इसके लिए कर्मचारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी सर्किल रेटों में होनी है।

जबकि कुछ स्थानों पर सर्किल रेट पुराने ही रहने की संभावना है। उधर, अपर जिलाधिकारी रजनीश राय का कहना है कि आयुक्त स्टांप का पत्र मिला है, जिसके बाद सर्वे शुरू कराकर एक अगस्त से नए सर्किल रेटों को लागू करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें