फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आनंद विहार और प्रीत विहार में होगी 90 भूखंडों की नीलामी

Sat, 04 Oct 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आनंद विहार और प्रीत विहार में व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों को खरीदने के लिए प्राधिकरण ने एक और मौका दिया है। प्राधिकरण दोनों योजनाओं में 90 भूखंड बेच रहा है। इनकी ऑन लाइन बिक्री के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक लोग आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा भूखंडों के अलावा वाणिज्य कार्यालय स्थान, गोदाम, स्वास्थ्य केंद्र स्थान, शैक्षिक स्थान एवं दुकानों की ऑनलाइन नीलामी शुरू की है। इसके साथ बैंक के लिए भी यहां भूखंड उपलब्ध हैं। प्राधिकरण द्वारा चौथी ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। इसके लिए आठ अक्तूबर की अंतिम तिथि तय की गई है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन -

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि ग्राहक घर या दफ्तर से ही बैठे-बैठे ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। टेंडर विजार्ड के जरिए नीलामी में भाग लेने वाले घर बैठे ही ऑनलाइन बोली में भाग लेंगे। नीलामी के दौरान स्क्रीन पर अपनी बोली के अलावा केवल उच्चतम बोली दिखेगी। ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन यूजर नेम और पासवर्ड आवंटित किए जाएंगे। नीलामी में भाग लेने के लिए निर्धारित समय पर ग्राहक को यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद वह अपनी बोली लगा सकता है। ऑनलाइन नीलामी का समय दो घंटे का होता है, लेकिन आखिरी पांच मिनट में यदि कोई बोली आती है, तो खुद ही समय तीन मिनट और बढ़ जाएगा। बोली आने के साथ-साथ हर बार तीन मिनट का समय बढ़ता जाएगा और नीलामी पूरी होने के साथ ही सॉफ्टवेयर एक प्रिंट आउट दे देगा। इस प्रिंट आउट में बोली की विस्तृत जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता बोली से पहले ही भूखंड का भौतिक निरीक्षण कर लें, बोली के बाद अब आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



योजना में सबसे अधिक व्यावसायिक भूखंड -
योजना के अंतर्गत 61 व्यावसायिक, 11 दुकानें के व करीब 15 भूखंड आवासीय शामिल हैं। इनमें दुकान, कन्वीनिएंट शाॅपिंग, बैंक, रेस्तरां, गोदाम, सर्विस स्टेशन, धर्मकांटा, मल्टीप्लैक्स आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें