फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव निवासी युवक को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि उसकी नाबालिग पोती से पड़ोसी गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और उसने उनकी पोती का अपहरण कर लिया। आरोपी ने अपने परिजनों और पिता के सहयोग से उसे अपने घर रखा और उसका यौन शोषण भी किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर पोती ने मामले की जानकारी घर पहुंच कर दी। पीड़ित ने आरोपी और उसके परिजनों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी युवक को शनिवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें