फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वृद्धा को गला दबाकर मारने का प्रयास, चौदह लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना।
विज्ञापन

थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी 66 वर्षीय वृद्धा ने गांव के ही तीन युवकों व एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक पर मारपीट और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने के साथ 14 लाख रुपये हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संतोष कुमारी ने बताया कि उनके पति मानकचंद राणा का निधन 2017 में हो चुका है। पति की मौत के बाद वह अपनी पैतृक कृषि भूमि और मकान की अकेली मालिक हैं। उनकी एक बेटी चंचल शादीशुदा होकर बाहर रहती है। आरोप है कि गांव के ही गोपाल, नरेश और सोनू जो कथित रूप से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आरोपी उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। इनकी साजिश में मेरठ स्थित हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 21 मई 2025 की रात करीब आठ बजे आरोपी अपने दो-तीन साथियों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने पहले उसके खाते से धोखाधड़ी कर करीब 14 लाख रुपये हड़प लिए और फिर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। गोपाल और नरेश ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि सोनू और उसके साथी गला दबाने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना की शिकायत उन्होंने थाना कपूरपुर में की। कार्रवाई नहीं होने पर 23 मई को हापुड़ एसपी से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 30 मई को न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस को मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें