हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी जोहरा ने अपने ससुरालियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 वर्ष पहले उनका निकाह राहत निवासी गांव अजराड़ा जिला मेरठ के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे दस वर्षीय पुत्र व 12 वर्षीय पुत्री हैं। आरोप है कि पति राहत, जेठ आस मोहम्मद, जेठानी भूरी व ननद वारशीन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर कई बार उन्हें घर से निकाल चुके हैं। अब आरोपियों ने दोनों बच्चों के साथ उन्हें घर से निकाल दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति राहत, जेठ आस मोहम्मद, जेठानी भूरी व ननद वारशीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।