फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पालिका की भूमि पर कब्जे का प्रयास, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
आदर्श नगर कालोनी में हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में सुबह एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास करने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया।

आर्दशनगर कालोनी में डॉ.बीआर आंबेडकर पुस्तकालय के पीछे नगर पालिका की भूमि है। जिसपर पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट में भी वाद विचाराधीन है। रविवार को एक व्यक्ति ने विवादित भूमि पर मिट्टी का भराव कराकर कब्जे का प्रयास किया। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना पुलिस व नगर पालिका को दी। मौके पर पहुंची नगर पालिका टीम ने पुलिस को हाईकोर्ट में विचाराधीन वाद से अवगत कराया और कोर्ट से आदेश की प्रति पुलिस को सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने भराव कार्य रुकवा दिया। स्थानीय लोगों को कहना है कि व्यक्ति द्वारा पिछले कई वर्षो से सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, विरोध करने पर लोगों से बदतमीजी करता है। हाईकोर्ट का फैसला आने तक भूमि की स्थिति जस की तस बनी रहनी चाहिए। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें