फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिलखुवा-दहपा मार्ग पर हुए गड्ढों से लोग परेशान

विज्ञापन
जर्जर पड़ा पिलखुवा-दहपा मार्ग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। पिलखुवा-दहपा मार्ग की हालत खस्ताहाल है। टेक्सटाइल सेंटर से खैरपुर-खैराबाद गांव मोड़ तक 500 मीटर लंबे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस मार्ग पर ग्रामीणों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। यहां तक की उक्त मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क का अभियान हवाई साबित हो रहा है। अधिकारी सरकार के अभियान को धरातल पर चलाने में विफल बने है। जिसके चलते सरकार के दावे हवा हवाई बने है। दहपा मार्ग पर आनंदा दुध डेयरी कंपनी के अलावा कई फैक्टरी एवं ईट्ट भट्ठा उद्योग है। यह मार्ग कमाालपुर, खैरपुर खैराबाद, दहपा, शाहपुर-फगौता, करनपुर जट समेत एक दर्जन गांवों को जोडऩे वाला संपर्क मार्ग है। रोजाना हजारों वाहनों और लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद भी मार्ग की हालत जर्जर पड़ी है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय ने कहा कि मार्ग जर्जर होने का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता कर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों को गड्ढायुक्त सड़क से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें