फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मजदूरी के रुपये मांगने पर कारीगरों पर चाकू से किया हमला

Thu, 17 Jul 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कस्बे में काम की मजदूरी मांगना दो कारीगरों को भारी पड़ गया। दुकान मालिक के भाई और उसके तीन बेटों ने मिलकर दोनों कारीगरों पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी सलीम और नावेद की धौलाना के पिलखुवा रोड पर बैकलाइट गेट बनाने की दुकान है। कुछ दिन पहले दोनों ने आरिफ नामक व्यक्ति के लिए तीन गेट तैयार किए थे, जिसकी मजदूरी करीब 15 हजार रुपये थी। बृहस्पतिवार देर शाम जब दोनों कारीगरों ने आरिफ से बकाया रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद मालिक और उसके तीन पुत्रों ने मिलकर सलीम और नावेद पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सलीम की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें