फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार सवार युवकों ने अस्पताल को गार्डों को पीटा

Tue, 27 Jan 2026 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र स्थित जीएस मेडिकल कालेज परिसर में 25 जनवरी की रात कार सवार युवकों ने गार्डों से मारपीट और गाली गलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल के उपनिदेशक अंकित विज ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 46 मिनट पर लाल रंग की कार मेडिकल परिसर में घुस आई। ड्यूटी पर तैनात गार्ड सुरेश पाल, रोहित कुमार और हर्ष कुमार ने कार खड़ी करने के संबंध में पूछताछ की तो कार सवार उग्र हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को किसी संस्था से जुड़ा बताते हुए गार्डों से गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी। इसमें गार्ड रोहित कुमार को चोटें आईं। हालात तब और बिगड़ गए जब आरोपियों ने गाड़ी तेज कर गार्डों पर चढ़ाने की कोशिश की। गार्डों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

घटना के बाद जीएस अस्पताल के उपनिदेशक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें