फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक रैली से लौट रहे युवकों को पीटा

Sat, 10 May 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित बाइक रैली से लौट रहे जनपद गौतमबुद्धनगर के युवकों को दौलतपुर ढीकरी रजवाहा के पास रोक कर पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव खगौडा गौतमबुद्धनगर निवासी सचिन ने बताया कि वह अपने साथी रितिक, कुनाल के साथ बाइकों पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रजवाहा पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। अधिकांश युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। आरोपी युवकों की पहचान सौलाना गांव निवासी सागर, सौरभ, गांव सिवाया निवासी डेवील उर्फ युवराज, बझैडा खुर्द निवासी बादल व कुछ अज्ञात युवकों के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें