फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में दो युवक डूबे, एक का शव बरामद

Sat, 10 May 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंगा तटीय गांव पुष्पावती पूठ के सामने गंगा के दूसरे छोर पर जनपद अमरोहा क्षेत्र के हसनपुर में गंगा स्नान करने पहुंचे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। जिनमें से एक का शव बरामद हो गया है। व
विज्ञापन


गढ़ नगर निवासी भवानीशंकर ने बताया कि उनके साले राकेश जनपद अमरोहा के हसनपुर रहते हैं। शनिवार को राकेश का 22 साल का बेटा रोहित अपने मौसेरे भाई गौरांग निवासी गांव गंवा व दो अन्य युवकों के साथ खादर क्षेत्र के गांव सतैडा में गंगा स्नान करने चले गए। जहां स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। जिन्हें देखकर साथियों ने शोर मचाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस गोताखोरों की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली सकी। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। भवानी ने बताया कि गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। जिसके बाद देर शाम गौरांग का शव गंगा में बरामद हो गया है। लेकिन अभी तक रोहित का कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


हसनपुर थानाध्यक्ष वरुण कुमार का कहना है कि गौरांग का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें